राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कैट के बरेली जिला अध्यक्ष बने सुनील खत्री
बरेली। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में प्रदेश के 12 मंडलीय द्वितीय सत्र बैठक देर रात मथुरा के एक होटल में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल रहे।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि संगठन की स्थापना 1990 में हुई थी 36 साल से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन लगातार काम कर रहा है बताया की देश का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन कैट जो कि पूरे देश में अब हर राज्य में सक्रिय है उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से भारत में FSSAI लाइसेंस और पंजीकरण आजीवन संगठन के ही प्रयासों द्वारा मांग पूरी हुई
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री को राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कैट का भी जिला अध्यक्ष बरेली का नियुक्त कर प्रमाण पत्र सौप बधाई दी
राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने एवं कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गाेयल ने भी शुभकामनाएं दी प्रदेश के 12 जिलों की मंडलीय बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त तक दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में भारतीय व्यापारी महोत्सव 2026 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं इसे सफल बनाने का आग्रह किया
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बने सुनील खत्री ने कहा की जो विश्वास संगठन द्वारा किया गया उसे पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा राष्ट्रीय मंच मिलने से व्यापारियों की राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकेगा,
बैठक में मुख्यतः शामली से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग सुभाष चंद्र धीमान , नरेंद्र अग्रवाल ,एसपी वर्मा तिलक राज अरोड़ा जी प्रदेश महामंत्री, अनिल कंसल सुनील खत्री महेंद्र राजपूत गंगा रस्तोगी निधि अग्रवाल कानपुर महानगर से श्याम कटिहार विजय कटियार, धीरेंद्र सिंह , मथुरा से कुशलपाल शर्मा केएलबंसल ,अशोक खंडेलवाल जी ,डॉक्टर शंकर लाल गौतम बरेली से प्रवीण कुमार धीरज सक्सेना मनोज देवल समेत प्रदेश के समेत 12 मंडल के मुख्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।














































































