बरेली । कचहरी बरेली पर समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव एडवोकेट ने की बैठक का संचालन जिला महासचिव जहांगीर बेग ने किया बैठक में जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने सभी पदाधिकारीयों को सक्रिय होने को कहा जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं है उन्हें संगठन से हटा कर अन्य सक्रिय भूमिका निभाने वाले को जोड़ने का साफ संदेश दिया है ,बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई जिससे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीत कर समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके, सभी अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गहन विचार विमर्श किया जिससे प्रदेश के गरीब मजलूम दबे कुचले लोगों को न्याय मिल सके और समाजवादी विचारधारा को गांव–गांव पहुंचाया जा सके समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव जिला महासचिव जहांगीर बेग ,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गंगवार ,उमाशंकर यादव,हरभजन सिंह शाक्य,सुभाष चंद्र गुर्जर, राजेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामसेवक यादव,जिला सचिव मो हनीफ, यशवीर सिंह,अनिल कुमार कटियार, रेहान खान, संजीव यादव , आदिवीर सागर,ध्रुव यादव, शादाब अल्वी, नवनीत कुमार आदि समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।