समर्थ देव का कामर्शियल टैक्स ऑफिस पद पर चयनित होने पर नगर के श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-08 at 5.48.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी :- नगर के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी बदायूं में उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग की परीक्षा वर्ष 2024 में 59-वीं रैंक पाकर विद्यालय, नगर, एवं परिवार का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्र समर्थ देव को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री रतनकुमार जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार जी ने स्मृति चिन्ह देकर, पटका पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया तथा समर्थ देव शर्मा के पिताजी श्री मनोज कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया। उपप्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र जी छात्रों के समक्ष श्री समर्थ देव का परिचय कराया। समर्थ देव ने अपने संक्षिप्त भाषण में अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी आचार्यों को दिया तथा सभी छात्रों को सतत परिश्रम करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक श्री रतनकुमार जी ने भी अपने संक्षिप्त अभिभाषण में छात्रों को समर्थ देव जी के उदाहरण का अनुकरण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र एवं आचार्य जन उपस्थित रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights