उझानी :- प्रसाशन की अनदेखी के कारण शहर में अतिक्रमण के कारण भीषण जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। दुकानदार अपनी दुकानों का सामान कई फीट आगे तक फैला देते हैं, जिससे सड़कों पर आवागमन बाधित होता है।घंटाघर चौराहे से लेकर पंचमुखी मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, हलवाई चौक होते हुए कश्यप पुलिया तक रोजाना भयंकर जाम लगता है। इस जाम में कई बार एम्बुलेंस भी घंटों फंसी रहती हैं, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर असर पड़ता है। इस जाम की मुख्य वजह दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है। स्थानीय प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से मौन है और अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।इस बारे में नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी से सम्पर्क करना चाहा लेकिन उनका फोन नहीं उठा।नगर पालिका परिषद के सफाई इंस्पेक्टर हरीश त्यागी ने बताया कि नगर में लगे जाम को चिन्हित कर जल्द ही नगर वासियों को इससे छुटकारा दिलाया जाएगा।यातायात उपनिरीक्षक मुरारी लाल साहू ने बताया नगरवासियों को अतिक्रमण से निजाक्त दिलाने हेतु जल्द ही नगर के व्यापारियों के साथ बैठक करके व्यापारियों के सहयोग से नगर को जाम से मुक्ति दिलाएंगे !