बदायूँ में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Image 2026-04-08 at 5.30.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मोहसिना किदवई के निधन पर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय परशुराम चौक पर एक शोक सभा का आयोजन कर मोहिसना किदवई जी को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए ओमकार सिंह पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 1978 में जब तत्कालीन जनता पार्टी की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी को गिरफ्तार किया था तब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तत्कालीन अध्यक्ष श्रीमती मोहिसना किदवई जी ने युवा कांग्रेस को साथ लेकर उन्होंने तत्कालीन सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जेल भरो आंदोलन छेड़ा था, उसमें मुझे भी युवा कांग्रेस का सक्रिय पदाधिकारी होने के कारण मुझे भी मोहिसना जी के नेतृत्व में जेल जाने का सौभाग्य मिला और कांग्रेस पुनः सत्ता में आई थी यह उन्हीं के नेतृत्व का चमत्कार था आज निश्चित रूप से उनके निधन से कांग्रेस संगठन को बहुत बड़ी क्षति हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


शोकसभा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव श्रीमती रजनी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने शोक सभा में श्रीमती मोहिसना किदवई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन में रहते हुए युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया इसके कारण उनके समय में कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत हुआ था। शोकसभा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष अकील अहमद , शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप , नगर कांग्रेस कमेटी सखानू के पूर्व अध्यक्ष कासिम अंसारी, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम अहमद अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां,राम प्रताप , श्रीपाल राहुल ,नरेंद्र कुमार , आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।शोकसभा कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights