जबलपुर। तेजस्विनी महिमा कल्याण मंडल, महिमा महिला कल्याण मंडल की आवश्यक बैठक इंडियन कॉफी हाउस घंटाघर में संपन्न हुई ।जिसमें आगामी 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महापुराण स्वामी डॉक्टर आनंद मयानंद महाराज जो USA से जबलपुर भागवत के लिए पधार रहे हैं ।तीर्थ क्षेत्र ग्वारीघाट में मोहनदास बाबा के आश्रम के सामने स्थित मैदान में आयोजित होगी। कथा की समाप्ति के उपरांत 19 अप्रैल को 51 असहाय, निर्धन, बेसहारा, विधवा, तलाकशुदा, बेटियों का विवाह कार्यक्रम सामूहिक रूप से संपन्न किया जाएगा । जिसमें संस्कारधानी जबलपुर के तमाम सम्माननीय जनों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की गई और जनता जनार्दन से निवेदन किया गया कि जो सहयोग बन पड़े वह बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करें।