बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव घंतिया निवासी 79 वर्षीय चंद्रपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय ओमकार सिंह को पिकअप ने टक्कर मार दी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।परिजनों ने बताया चंद्रपाल सिंह पहले गन्ना मिल में नौकरी करते थे । रिटायरमेंट के बाद बरेली के परसा खेड़ा में सोनालिका ट्रैक्टर के गोदाम पर सिक्योरिटी के पद पर काम कर रहे थे बुधवार की सुबह रात की ड्यूटी करने के बाद साइकिल से घर घंतिया जा रहे थे रास्ते में झुमका चौराहा के पास बिलवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी जिसमें चंद्रपाल सिंह की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई पिकअप को राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चंद्रपाल की पत्नी सावित्री देवी और एक लड़का एक लड़की है परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।