बरेली। बाबा श्री नीलकंठ मंदिर, इंद्रा नगर, राजेंद्र नगर में वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर संगीतमय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा, जबकि 16 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस पावन कथा का वाचन परम पूज्य कथा व्यास राध्या भारद्वाज (वृंदावन धाम) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नीलकंठ मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में संरक्षक सतीश सक्सेना (पार्षद, वार्ड 23), एसडी शर्मा अध्यक्ष पवन अरोड़ा और मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का विस्तृत विवरण: 7 अप्रैल (मंगलवार): शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा, साथ ही शिव महापुराण माहात्म्य 8 अप्रैल: शिवलिंग पूजा विधि एवं उत्पत्ति कथा 9 अप्रैल: नारद मोह, गणपति एवं कुबेर का पूर्व चरित्र 10 अप्रैल: संध्या देवी कथा एवं सती चरित्र 11 अप्रैल: पार्वती जी प्रकट एवं शिव-पार्वती विवाह 12 अप्रैल: कार्तिकेय एवं गणेश प्रकट महोत्सव 13 अप्रैल: त्रिपुरासुर वध, जालंधर उद्धार एवं तुलसी कथा 14 अप्रैल: भगवान शिव के विभिन्न अवतारों की कथा 15 अप्रैल: ज्योतिर्लिंग कथा एवं व्यास पूजा 16 अप्रैल: प्रातः 10 बजे हवन-यज्ञ पूर्णाहुति एवं दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा प्रतिदिन कथा का समय शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। नीलकंठ मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम में महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद रहेजा, सहायक कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम माथुर और मीडिया प्रभारी आयुष अग्रवाल सहित सदस्यगण- सुमित चावला, कुलदीप चावला, घनश्याम पांडे व अमित मिश्रा और अमन शर्मा पंडित जी आदि उपस्थित रहे।