बरेली। सीमित संसाधनों के बावजूद जिले की तीन बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। 3 से 5 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित ओपन स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली की तीन खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया 2026 के लिए क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया है। देशभर से हजारों प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में एंटी डोपिंग टीम और फोटो फिनिश जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी मौजूद थीं। साथ ही इसमें नेशनल और खेलो इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाइंग समय निर्धारित किया गया था। अनुष्का ने जीता स्वर्ण पदक 200 मीटर दौड़ में अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.05 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अनुष्का बेहद साधारण परिवार से हैं और उनके खेल का खर्च उनकी दादी अपनी पेंशन से उठाती हैं। 400 मीटर हर्डल रेस में अंजलि सिंह ने 1:02 मिनट का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर सबको प्रभावित किया। वह बेहद मामूली अंतर से प्रथम स्थान से चूक गईं। अंजलि के पिता ड्राइवर हैं और परिवार का खर्च बड़ी मुश्किल से चलता है। 400 मीटर हर्डल में दीपू कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। उनके पिता एक हवाई (नाई) हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। तीनों खिलाड़ियों को उचित डाइट तक मिल पाना भी कठिन है। इन तीनों खिलाड़ियों को पिछले चार वर्षों से अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद तीनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों पद्मवीर सिंह, जसवीर सिंह, बलवंत सिंह, अमित सिंह और संजय कुमार ने सम्मानित किया। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा, एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, सहसचिव सतवीर यादव और पंकज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना