बरेली । विकास खंड भुता के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जवाहरगंज में वार्षिकोत्सव समारोह एवं “स्कूल चलो अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भुता, शशांक शुक्ला द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष गतिविधियां भी आयोजित की गईं। खंड शिक्षा अधिकारी शुक्ला ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों एवं छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अमरीन ने किया। वहीं प्रियंका शुक्ला एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर न्याय पंचायत प्रभारी संतोष पांडे, संकुल शिक्षक जितेंद्र सिंह, अवनीश गंगवार, फहीम करार, प्रीति वर्मा, मधुबाला, रामौतार सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीक्षा सक्सेना ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।