प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं, ज्ञापन सौंपा

3b7710bd-11e2-459a-b6ea-aec08ca24e80
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। हज़रत शाह सकलैन एकेडमी के सरपरस्त हज़रत मुमताज़ मिया सकलैनी और हज़रत मुनताखब मिया नूर और सदर अली फरशोरी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा किसी भी हाल में हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नही की जाएगी।
हज़रत मुमताज़ मियां ने कहा आज हमारे मुल्क भारत जो एक भाईचारा आपसी मेल मोहब्बत में सारी दुनिया में पहचाना जाता है। मगर कुछ सूरजपाल अमूह जैसे पिंकी चौधरी और वसीम रिज़वी जैसे हमारे इस मुल्क की सभ्यता भाईचारा हिंदू, मुस्लिम ,सिख ,ईसाई एकता में अपनी बेहूदा गलीज़ बातो से नफरते पैदा करके अपना जाती सियासी फायदा लेने के लिए मुल्क को उस तरफ ले जा रहे है जिसमे सिवाए बरबादी के विश्व में बदनामी के सिवा कुछ हासिल नहीं हैं। गंदी जहनियत के लोग याद रखे हमारे मुल्क में हिंदू,मुस्लिम, सिख,ईसाई,सेकुलर जहनियत के कभी इन पाखंडी लोगो की बातो में कभी नहीं आएंगे। हमारी मौजूदा सरकार से अपील है कि ऐसे लोगो पर जो हमारे मुल्क की तहज़ीब और परंपरा बिगाड़ने पर लगे है इन पर तुरंत लगाम लगाई जाए और इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अली फरशोरी ने कहा प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाएगी। इस मौके पर अख्तर हुसैन,अमीरूल हसन,असरार अहमद,तौसीफ खान,जुबैर शेख,नदीम सकलैनी, दिलावर,रईस, वॉशर अली आदि लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights