भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-07 at 1.37.26 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर अटल विचार मंच के पदाधिकारियों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हर प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर होतराम वर्मा एडवोकेट, भाजपा के प्रथम महामंत्री ठाकुर महेंद्र पाल सिंह एवं प्रथम मंडल अध्यक्ष सलारपुर रहे वरिष्ठ पत्रकार विष्णु देव चाणक्य का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के स्थापना काल के संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में पार्टी को खड़ा किया गया और आज वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उनके अनुभवों को सुनकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा आपदा राहत सेवा विभाग के जिला संयोजक एवं मंच के सचिव अजय शर्मा, भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार कश्यप एडवोकेट, चौधरी विजय पाल सिंह, ठाकुर ऋषिपाल सिंह, मदन लाल गुप्ता, डॉ पंकज सिंह, अमन शर्मा एडवोकेट तथा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थरेंद्र पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की जड़ों को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को पार्टी के इतिहास और विचारधारा से अवगत कराना रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights