बदायूँ। आज भारत विकास परिषद शाखा गौरीशंकर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर के मीटिंग हॉल में प्रांतीय अध्यक्ष ई0 सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रांतीय संरक्षक ई0 के0 बी0 अग्रवाल के कुशल दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गीत के साथ हुआ l कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर गुप्ता द्वारा स्वयं का परिचय देने के उपरांत सभी कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय प्राप्त किया एवं उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।उन्होंने शाखा में सदस्य संख्या बढाकर शाखा का विस्तार करने एवं जनपद में नई शाखा खोलने तथा कुछ ऐसे कार्यक्रम करने का सुझाव दिया जिससे समाज में भारत विकास परिषद एक अपनी अमिट छाप छोड़ सके l प्रांतीय संरक्षक के0 बी0 अग्रवाल ने भी शाखा के प्रभावी संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया। तत्पश्चात सभी के द्वारा जलपान किया गया और सभा का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ lउक्त कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन सचिव वीरेश वार्ष्णेय प्रांतीय संयोजिका सेवा प्रमिला गुप्ता, शाखा अध्यक्ष आर के उपाध्याय , शाखा सचिव सौरभ रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, संगठन सचिव मनीष सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, उपाध्यक्ष हरिकृष्ण वर्मा एवं राजेंद्र गुप्ता महिला संयोजिका अंजू सक्सेना एवं गतिविधियों के संयोजक के रूप में अशोक गौड़, संजय उपाध्याय राजेंद्र गुलाटी, देवेंद्र गुप्ता, शाखा संरक्षक रामौतार मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया।