बदायूं। पीएसआई इंडिया के एम्बेड कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जनपद स्तरीय इनसेप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने की। बैठक में एम्बेड कार्यक्रम के फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर परमवीर सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के उद्देश्यों, आगामी गतिविधियों, कार्ययोजनाओं एवं विभागीय समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के माध्यम से मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर विभागीय समन्वय तथा निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसीएमओ वीबीडी डॉ. मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. असलम, जिला मलेरिया अधिकारी अमित कुमार तिवारी तथा समस्त मलेरिया निरीक्षक उपस्थित रहे।