व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगाःरविकांत गर्ग
बदायूं । भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष,एवं व्यापारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष(दर्जा राज्य मंत्री) रवि कांत गर्ग का स्वागत एवं अभिनंदन बदायूं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार धींगरा ने पूरी टीम के साथ किया।
शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में रवि कांत गर्ग ने व्यापारियों को विश्वास दिया कि सारी समस्याओं का निदान बहुत जल्दी किया जाएगा। व्यापारियों का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता है। वीरेन्द्र धींगरा जिला अध्यक्ष, जवाहर रस्तोगी जिला महामंत्री,राजीव भारद्वाज,नगर अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल, नगर महामंत्री,अमर वैश्य नगर युवा अध्यक्ष, मनीष जुनेजा युवा नगर महामंत्री ,सतीश मिश्रा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुभाष मैथिल जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण देव चांडक जिलाउप कोष अध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा जिला मीडिया प्रभारी,सातनुशु वैश्य, सागर अरोरा, मुकेश माहेश्वरी अध्यक्ष उद्योग मंच,विककी गुप्ता,उसवा,उमंग वैश्य,संदीप वैश्य,सचिन धींगरा, आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने अपनी समस्याआंे को उठाया, समाधान की मांग
-कोरोना के लोकडॉन में जिन व्यापारियों पर मुक़दम्मे दर्ज हुए है उन्हें तुरंत वापस लिया जाए
-कोरोना के कारण जिन व्यापारियों की मौत हुयी है उन रजस्टर्ड व्यापारियों को दस लाख रुपये एवम अन रजिस्टर्ड व्यापारियों को पाँच लाख रुपये का मुआवजा तुरन्त दिया जाए
-केंद्र सरकार ने सराफा व्यापारियों को हॉलमार्क का माल बेचने का नियम बनाया मगर अभी जिलामुख्यालय पर लेबो की व्यबस्था नही हुयी है सरकार हर जिलामुख्यालय पर हॉलमार्क लगाने की व्यबस्था अबिलम्ब कराये उस समय तक व्यापारियों कोबिना हॉलमार्क के माल बेचने की अनुमति दी जाए

- व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिलाये जाए
- व्यापार बन्धु की बैठक प्रतिमाह हो ऐसा शासन आदेश अबिलम्ब जारी हो वैठक न कराने पर अधकारियों पर अनुषष्टमक कार्यवाही हो
-सभी सरकारी लायसेंस ऑन लाइन एवम आजीवन बनाने की व्यवस्था हो - किसानों से सरकारी गल्ले की खरीद मंडी परिसर के बाहर हो
- जिन मंडी परिसरों की लागत वसूल हो गयी गए वहां के व्यापारियों का दुकानों का किराया कम किया जाए
-व्यापारी कल्याण बोर्ड के स्थान पर व्यापारी कल्याण आयोग राष्ट्रीय एवम प्रांतीय स्तर पर बनाये जाए
-जो व्यापारी देश मे सर्वाधिक आयकर एवम जी एस टी कर उन्हें राज्य सभा मे एवम जो व्यापारी प्रदेश में सर्वाधिक जी एस टी उन्हें विधान परिषद में मनोनीत किया जाए














































































