बदायूँ में 47वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय आकर्षक ढंग से सजा, चकाचौंध

WhatsApp Image 2026-04-05 at 7.24.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा के 47वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला भाजपा कार्यालय को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइटों, फूल-मालाओं, पार्टी के ध्वज से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उत्सव का माहौल दिखाई दिया।भाजपा के जिला मुख्यालय की सजावट में विशेष रूप से फूल-मालाओं, रंगोली, झालरों एवं प्रकाश व्यवस्था का आकर्षक संयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को एक दिव्य और मनमोहक रूप प्रदान किया। मुख्य द्वार से लेकर सभा स्थल तक हर स्थान पर भाजपा की विचारधारा एवं गौरवशाली 47 वर्षों की यात्रा को दर्शाते हुए साज-सज्जा की गई। रात्रि के समय प्रकाश की जगमगाहट और फूलों की सुगंध ने कार्यालय की सुंदरता को और अधिक बढ़ा दिया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए सजावट में सक्रिय योगदान दिया। तथा साथ ही सजावट में “लोकल फॉर वोकल” के संकल्प को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयार की गई सामग्री, फूल-मालाओं एवं सजावटी वस्तुओं का उपयोग किया गया, जिससे स्थानीय कारीगरों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहन मिला। आगामी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights