शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में आचार्य जय प्रकाश और कार्यालय प्रमुख राजकुमार को दी गई विदाई

WhatsApp Image 2026-04-05 at 3.23.16 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विद्या भारती द्वारा संचालित शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, सिविल लाइन्स में वरिष्ठ आचार्य जयप्रकाश यादव एवं कार्यालय प्रमुख राजकुमार गोला के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति एवं समस्त स्टाफ ने दोनों के दीर्घकालीन योगदान को स्मरण करते हुए स्नेहपूर्वक विदाई दी।कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव नारायण रायजादा, संरक्षक मदनलाल राजपूत (एडवोकेट), श्रीराम सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बदायूँ के जिला प्रचारक भरत लाल जी ने माल्यार्पण एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने राजकुमार गोला को एक कुशल एवं व्यवस्थित कार्यालय प्रमुख बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वहीं आचार्य जयप्रकाश यादव को शिक्षण के साथ अभिभावक संपर्क में अग्रणी बताते हुए विद्यालय विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह ने दोनों के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संरक्षक मदनलाल राजपूत ने कहा कि दोनों ने विद्यालय के विकास में मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य किया है, जिसका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका योगदान विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उपप्रधानाचार्य लालाराम वर्मा ने उनके सहयोग, सामंजस्य एवं मैत्रीपूर्ण व्यवहार को अनुकरणीय बताया।इसके साथ ही विद्यालय के आचार्य नरेशपाल सिंह, भोलेनाथ पाठक, रूपेंद्र सिंह, अविलेश यादव, निरंजन सिंह, राजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार, सुबोध मिश्रा एवं आचार्या बहिन सुमन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया।अंत में सेवानिवृत्त आचार्य जय प्रकाश यादव एवं राजकुमार गोला ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के स्नेह एवं सहयोग को अविस्मरणीय बताया तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख देवेंद्र सक्सेना, आचार्य मुकेश तिवारी, अनुराग, पुष्पा श्रीवास्तव, आयुषी, रिया राजपूत, पूजा शर्मा, पूनम सिंह, ज्योत्सना सिंह, अंचल पाठक, सुमन शर्मा एवं कर्मचारी भैया आशीष शर्मा, कालीचरन, विजेंद्र, प्रमोद, बच्चू सिंह, प्रीती पाल आदि स्टाफ उपस्थित रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights