बरेली में हज़रत शाहजी रफ़ीकुल औलिया का 16वां सालाना उर्स शुरू, कुरान ख्वानी से हुआ आगाज़, आज होगा विसाली कुल शरीफ

WhatsApp Image 2026-04-03 at 4.19.48 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। हज़रत अल्हाज अश्शाहा शाहजी रफीकुल औलिया (रहमतुल्लाह अलैह) का 16वां सालाना उर्स शरीफ 2 अप्रैल, बरोज़ जुमेरात को बाद नमाज़ फज्र कुरान ख्वानी के साथ शुरू हो गया। उर्स के पहले दिन बाद नमाज़ असर क़ुल शरीफ हज़रत मुनीर मियां उर्फ मुनीरुल असफिया (रहमतुल्लाह अलैह) के नाम से मनाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वहीं, बाद नमाज़ ईशा जश्ने शाहजी रफीकुल औलिया के तहत एक भव्य जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए उलमाए इकराम और शोराए इकराम ने शिरकत की। कार्यक्रम में मशहूर नात ख्वानों—जनाब सैय्यद मोहम्मद वसी, जनाब रिजवान रफीकी और जनाब सरताज रफीकी ने अपने कलाम से महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया।

जलसे में पीलीभीत शरीफ से तशरीफ लाए अल्लामा मौलाना नूर साहब कादिरी (खादिम दरबार अल्लाह हू मियां) ने खास खिताब पेश करते हुए हज़रत शाहजी रफीकुल औलिया की शान में विस्तार से बयान किया। इसके अलावा अल्लामा मौलाना साजिद साहब शेरपुरी ने भी शानदार तकरीर करते हुए हज़रत शाह वली मोहम्मद साहब कादिरी (रहमतुल्लाह अलैह) की शख्सियत पर रोशनी डाली।

हजरत मौलाना सलीम साहब, खतीब व इमाम मस्जिद रफीकुल औलिया ने भी अपने बयान से अकीदतमंदों को संबोधित किया। इस मौके पर खानकाह से जुड़े प्रमुख लोगों में जनाब हसीन अहमद मोहम्मदी कादिरी (साहबजादे), नायब सज्जादा जनाब फय्युख अहमद रफीकी, जहीर अहमद, जुनैद रफीकी, नन्हे भाई रफीकी, नबी हसन रफीकी, अली रफीकी कासिम और अमजद रफीकी सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

उर्स की मुख्य रस्म विसाली कुल शरीफ 3 अप्रैल को सुबह 9:40 बजे अदा की जाएगी। खानकाहे शाहजी रफीकुल औलिया के सज्जादा नशीन जनाब मोहिब मियां रफीकी कादिरी साहब की सरपरस्ती में उर्स की सभी तकरीबात आयोजित की जा रही हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights