वजीरगंज। पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय बनिया में वार्षिकोत्सव एव सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।जिसमें वजीरगंज क्षेत्र के समाजसेवी राहुल वार्ष्णेय विधायक प्रतिनिधि एस एम सी अध्यक्ष नीलम द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।सभी कक्षाओं के प्रथम द्वितीय तृतीय छात्रों को विशेष सम्मानित किया गया और ढेरों शुभकामनाएं देकर कक्षा पांच के छात्रों को उपहार प्रदान कर अग्रिम कक्षाओं हेतु प्रेरित किया गया।प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह द्वारा बच्चों को नई ऊर्जा नई उमंगों के साथ आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र अपना जिला अपने माता पिता अपने देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नीलम, सुमन, ममता, रजनी पूनम, मुगीस मोहम्मद, सलामत, बेवी, अमित कुमार, अक्षय कुमार, वीरवाला, शिवाली आदि अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। और पेड़ को सुरक्षित करने हेतु ट्री गार्ड भी लगाया गया।