बीईओ ने की मिशन प्रेरणा गतिविधियों की समीक्षा

IMG-20210816-WA0023
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 सहसवान। ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के संकुल शिक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने समीक्षा करते हुए संकुल शिक्षकों के कार्यों का आवंटन किया। साथ ही विद्यालयों में कायाकल्प के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायतों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
     एआरपी राजन यादव ने मिशन प्रेरणा व ऑन लाईन शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संकुल शिक्षकों की भूमिका को सक्रिय करने के लिए टिप्स दिए। बैठक में मुहल्ला कक्षाओं के संचालन, प्रेरणा साथी की भूमिका, संकुल की बैठकों का आयोजन, ई मेंटरिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। एआरपी ओमप्रकाश, जमील अहमद, इक़बाल अहमद ने भी शिक्षण योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अशोक कुमार, अजयपाल, राजेन्द्र गुलाटी, शोएब अहमद, अजीत सिंह, परवेज़ अनवर, जीतू माहेश्वरी, अमिता माहेश्वरी, मुकेश मोहन, अमित शर्मा समेत सभी संकुल शिक्षक मौजूद रहे।
____________________________________
वैक्सीनेशन के दौरान प्रधान पर अभद्रता का आरोप सहसवानः गांव में हो रहे टीकाकरण के दौरान ग्राम प्रधान पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि टीकाकरण का स्थान बदलने को लेकर अभद्रता और मारपीट की धमकी दी गई। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


            ब्लाक क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला के प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक मुरारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार को विद्यालय परिसर में कोरोना का टीकाकरण होना प्रस्तावित था। स्टाफ के साथ वह विद्यालय में मौजूद थे। जब वह वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में गांव में जानकारी देने जा रहे थे। तभी ग्राम प्रधान वहां पहुंच गए और विद्यालय की जगह टीकाकरण अपने घर पर कराए जाने की बात कहने लगे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रशासन द्वारा नियत किया गया है। आरोप है कि इसी बात पर प्रधान अभद्रता करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights