स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की पुरातन छात्र परिषद का विशेष प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम हुआ

WhatsApp Image 2026-04-02 at 3.56.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की पुरातन छात्र परिषद के द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में चयनित हुई कॉलेज की पूर्व छात्रा इला सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी इस सफलता से जुड़े संघर्ष, चुनौतियों, अनुभवों, अध्ययन पद्धति एवं प्रतियोगी परीक्षा हेतु तैयारी की रणनीति को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठोर परिश्रम, सतत समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का कोई विकल्प नहीं है। यदि आपके व्यक्तित्व में ये सभी विशेषताएं मौजूद हैं तो सफलता निस्संदेह एक न एक दिन आपके कदम चूमेगी। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव प्रो अवनीश मिश्र ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि जब सीनियर विद्यार्थी सफलता की सीढ़ी चढ़ जाते हैं, तो जूनियर विद्यार्थियों के लिए रास्ता खुद-ब-खुद तैयार हो जाता है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने कहा कि सभी विद्यार्थी इला एवं उन जैसे प्रतियोगियों से सीख लें तथा उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को अपनी सफलता हेतु एक नींव के रूप में ग्रहण करें। कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो अनुराग अग्रवाल ने इला सिंह चौहान को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज परिवार यह कामना करता है कि वे भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त कर, उच्चतर पद पर चयनित होकर पुनः संस्था का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में स्वागत भाषण कार्यक्रम के समन्वयक एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंह ने दिया तथा संचालन भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ शिशिर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डॉ जयशंकर ओझा, प्रो प्रभात शुक्ला, डॉ संदीप अवस्थी, डॉ अरुण कुमार यादव, प्रो अजीत सिंह चारग, राजनंदन सिंह राजपूत, अमित कुमार, हर्ष पाराशरी, डॉ संदीप दीक्षित, चंदन गोस्वामी, शशांक गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, अमित राज चौहान, मंजीत कुमार, डॉ पद्मजा मिश्रा, डॉ प्रतिभा सक्सेना, डॉ धर्मवीर सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, अवनीश चौहान सहित कॉलेज के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights