भाजपा विधायक महेश गुप्ता की जनता को एक औऱ सौगात,14 गांव में सड़क निर्माण को 5.50 करोड़ मंजूर
बदायूं । शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते शासन ने 14 गांव में सड़कों के निर्माण के लिए 5.50 करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की है । इसमें से एक करोड़ 19 लाख की धनराशि कार्यदय संस्था ग्रामीण नियंत्रण विभाग को प्राप्त हो गई है जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा । यह सभी सड़के काफी समय से जर्जर हालत में थी और जनता द्वारा उनके पुनर्निर्माण की मांग की जा रही थी इस पर विधायक ने शासन को प्रस्ताव दिया था । अब धनराशि मिल जाने से लोग काफी खुश हैं ।
शहर भाजपा विधायक विकास के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए उनके द्वारा लगातार विकास के लिए शासन से बजट दिलाया जा रहा है । बदायूं विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांव प्रमुख सड़कों से जुड़े हुए हैं जो सड़के खस्ताहाल हैं उनकी पुनर्निर्माण के लिए भी विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शासन को प्रस्ताव दिया था । विधायक श्री गुप्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि शासन ने उनके प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत क्षेत्र क्षेत्र के 14 गांव की सड़कों के लिए 5 करोड़ 50 लाख मंजूर किए हैं इसमें से एक करोड़ 19 लाख की धनराशि कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को मिल गई है । जिन सड़कों का निर्मल कार्य होना है उनमें ग्राम केली में सुनील के घर से महाराज होते हुए चोखे के घर से होते हुए संदीप के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य होगा । ग्राम मोहम्मद नगर सुल्लारा में सत्येंद्र के घर से बाजार तथा शेखावत के घर होते हुए ओमप्रकाश साहू के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य होगा।
विधायक ने बताया कि ग्राम गाजीपुर में राजीव मौर्या के घर से पस्त मार्ग तक लेपन कार्य, ग्राम गोठा में महावीर के घर से तिराया और ट्रांसफार्मर होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग का कार्य होगा । ग्राम कालिया काजमपुर में जानकी के घर से तालाब होते हुए हकीम के घर तक ग्राम नरखेड़ में देवस्थान से पुलिया होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग का कार्य होगा । ग्राम कोटरा रसूल में में रोड हाईवे से कोटरा रसूल तक लेपन कार्य ग्राम औरंगाबाद खालसा में मोर सिंह के घर से चंपत के घर होते हुए में रोड तक इंटरलॉकिंग का कार्य होगा । इसी तरह ग्राम रकुल खोल में देवस्थान से मंडी होते हुए राधेश्याम के घर में मुकेश अभरण वाली गली में इंटरलॉकिंग तथा ग्राम कुआं डंडा में बारात घर से रामपाल के ट्यूबवेल तथा संतु के घर होते हुए सत्यवीर के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य होगा । पूर्व राज्य मंत्री ने बताया कि ग्राम पालिया झंडा में में रोड हाईवे से हेमराज के घर होते हुए पप्पू जाटव के घर तक इंटरलॉकिंग तथा ग्राम कोठी सराय में प्राथमिक विद्यालय से राजीव शर्मा के प्लांट से होते हुए प्रेमपाल पाली और महाराज के घर तक इंटरलॉकिंग तथा ग्राम सिकरापुर में अरविंद के घर से प्राथमिक स्कूल होते हुए में रोड टीटू के घर से मंदिर तक इंटरलॉकिंग और ग्राम मोहन पर में सोनू कठेरिया के फार्म हाउस तक लेपन कार्य होगा । बताया कि कल 14 गांव में सड़कों का कार्य होगा कार्यवाही संस्था को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं ।
बॉक्स
धनराशि मिलने की खबर से लोगों में खुशी-
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के जिन 14 गांव में जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य होना है उसे गांव के लोगों में शासन से धनराशि मिलने की खबर मिलने के बाद से काफी खुशी है इसके लिए गांव के लोगों ने विधायक महेश चंद्र गुप्ता के घर पहुंच कर आभार भी व्यक्त किया है ।
बॉक्स
बरसात के दिनों में होती परेशानी-
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के 14 गांव में जर्जर सड़कों की वजह से लोगों को बरसात के समय आवा गमन में काफी दिक्कत है दी होती हैं अब लोगों को इस बात की उम्मीद है कि शासन से धन मिल जाने के बाद आगामी मानसून आने से पहले सड़क निर्माण कार्य हो जाएगा तब सभी को उसका लाभ मिलेगा ।वर्जन
उनकी प्राथमिकता हमेशा ही क्षेत्र का चौमुखी विकास करने की रही है बिना किसी भेदभाव के विकास को गति दी जा रही है अब 14 गांव में सड़क निर्माण के लिए शासन ने 5 करोड़ से अधिक की धनराशि दी है और कार्य शुरू भी जल्द हो जाएगा उम्मीद है कि मानसून आने से पहले ही सभी गांव में सड़कों का कार्य पूरा हो जाएगा। जिस किसी गांव में सड़क जर्जर हैं उनका प्रस्ताव भी दिया गया है । महेश चंद्र गुप्ता शहर भाजपा विधायक














































































