समर्थ देव ने पीसीएस परीक्षा की उर्त्तीण, कामर्शियल टैक्स आफिसर के पद पर चयनित

WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.44.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी नगर निवासी समर्थ देव पीसीएस परीक्षा पास कर कामर्शियल टैक्स आफीसर पद के लिए चयनित हुए है। वर्ष 2024 पीसीएस परीक्षा का रविवार की देर रात परिणाम घोषित हुए जिसमें समर्थ देव ने परीक्षा पास की। जब समर्थ ने अपने परिजनों को अपने चयन की सूचना दी तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थ सोमवार को
पीसीएस परीक्षा 2025 की मैंस के पेपर देने के लिए लखनऊ गए हुए थे ।
पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम रविवार की आधी रात के करीब घोषित किया गया जिसमें उझानी नगर के मोहल्ला अयोधयगंज गली नम्बर दो के निवासी समर्थ देव का चयन कामर्शियल टैक्स ऑफीसर के पद पर होने की बात जब समर्थ के द्वारा परिजनों को मिली तो वह खुशी से लवालव हो गए।
अपने चयन होने की सूचना समर्थ ने खुद अपने परिजनों को दी। समर्थ रविवार को लखनऊ में थे और पीसीएस 2025 की मैंस परीक्षा के पेपर सोमवार को देंगे।
नगर के मौहल्ला अयोध्यागंज निवासी व्यापारी मनोज कुमार शर्मा के जेष्ठ पुत्र समर्थ देव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू कर हाईस्कूल किया और इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज से इंटर किया। समर्थ ने राजस्थान के कोटा से कोच्चिंग की और फिर हिमाचल के हमीरपुर से बी आरकेर्टेचर का कोर्स किया।
समर्थ देव का रूझान सिविल सर्विस पर था इसलिए उन्होंने मिल रही जॉब को ठुकरा दिया और उझानी स्थित अपने घर पर रह कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी और रिजल्ट उनकी मेहनत के अनुरूप ही आया।
कामर्शियल टैक्स ऑफीसर के पद पर चयन होने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। माता-पिता और भाई खुशी से फूल नही समा रहे है।
उनका कहना है कि प्रत्येक छात्र को अपना लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हासिल करना चाहिए। समर्थ देव की इस कामयाबी पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights