अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने नई रेलवे लाइन डालने की मांग जोरदार ढंग से उठाई

WhatsApp Image 2026-03-30 at 4.50.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों ने जिले में ऐतिहासिक नई रेलवे लाइन डालने को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया –कि कई दशकों से जनता की ओर से नई रेलवे लाइन की मांग उठ रही है,
जिसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पूर्व में भी प्रयास किए गए थे,
आज अखिल भारतीय सनातन बोर्ड द्वारा पिछले प्रयासों में रह गई कमियों को दृष्टिगत रखते हुए ज्ञापन पत्र दिया गया
जिसके साथ ।गूगल मैप पर आलेखित रेलवे ट्रैक का नक्शा चित्र
जिला बदायूं के साथ-साथ इस नए ट्रैक पर स्थित सभी नगरों/जनपदों में कार्यरत विभिन्न पंजीकृत सामाजिक संगठनों द्वारा प्राप्त हुए समर्थन पत्र (52 प्रपत्र)। प्रस्ताव समर्थन में नगर के 1000 व्यापारियों द्वारा किया गया हस्ताक्षर पत्र भी साथ में जोड़ा गया है,।

प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि मांगे गए इस नए रेलवे रूट से बदायूं एक ओर देश की राजधानी दिल्ली और दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सीधा जुड़ सकेगा,

प्रस्तावित रेलवे रूट जो चंदौसी बिसौली वजीरगंज बदायूं ककराला उसहैत कंपिल और कायमगंज को जोड़ेगा

संगठन संरक्षक सुभाष मैथिल ने बताया कि रेल कनेक्टिविटी ना होने के कारण जिला बदायूं का बहुत बड़ा भूभाग विकास से वंचित रह गया है लोगों को आवागमन के लिए केवल सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है इस नए रेलवे रूट के बन जाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा जिले में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और नए उद्योग लगाए जा सकेंगे

सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह नया रेलवे रूट जो लगभग पांच जिलों को सीधा जोड़ेगा और केवल यातायात ही नहीं बल्कि औद्योगिक गलियारा बनकर सभी जिलों का तेजी से विकास करने में सहायक होगा

नगर मंत्री आकाश साहू ने बताया कि इस रूट के बनते ही यातायात का एक बड़ा हिस्सा सड़क मार्ग से रेलवे पर शिफ्ट हो जाएगा –जिससे रेलवे की आय बढ़ेगी, माल ढुलाई की लागत कम हो जाएगी और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा

जिला सचिव नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि हमने जिले के स्वर्णिम भविष्य के लिए आधारशिला रख दी है, जिसका सीधा लाभ बदायूं की जनता और भविष्य की पीडियों को मिलेगा

कार्यक्रम में सुशील गुप्ता चंद्रदेव वर्मा डॉक्टर संजीव सक्सेना सत्यवीर सिंह श्याम पाल सिंह दिवाकर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights