दास पीजी कालेज में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

WhatsApp Image 2026-03-24 at 5.51.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट, पर मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कीं। बच्चों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर खिलाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी शक्ति को पहचानें, हर चुनौती का सामना करें। धैर्य रखें, अपने कार्य को ईमानदारी से करें।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डा.संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा संघर्ष करें, अनुशासित रहें। निस्वार्थ सेवा बच्चों को देशभक्त और क्रांतिकारी बनाती है।
रेंजर वर्ग में मीराबाई टीम प्रथम, सावित्रीबाई फुले टीम द्वितीय और रानी लक्ष्मी बाई टीम तृतीय स्थान पर रही। रोवर क्रू में सरदार भगत सिंह प्रथम और राधे-राधे क्रू द्वितीय स्थान पर रहा।
डा. बीएन शुक्ला, डा. कमल सिंह, डा.आशीष गुप्ता, डा. विक्रांत उपाध्याय निर्णायक रहे।
विजेता टीम और क्रू के सदस्यों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। शिविर प्रभारी डा.लक्ष्य सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डा.शैलेंद्र कबीर, डा. रामप्रसाद, डा. मुन्ना कुमार वरुण, डा. गौरव रस्तोगी, डा. सूरज कुमार, डा.संदीप आदि मौजूद रहे। संचालन, डा.नीतू गुप्ता, डा.आकाश कुमार, छात्रा साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights