बदायूँ। शहर की मीराजी चौकी स्थित श्री हनुमान मंदिर में नवरात्रि पर तृतीय वर्ष श्री हनुमान मंदिर सेवादार समिति द्वारा मां भगवती की भव्य गुफा का आयोजन बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया गया है। इसमें भक्तगण अधिक संख्या में मां के दर्शन हेतु पधार रहे हैं ।श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ने बड़ी मेहनत से माता की गुफा बनाई। भक्तों के लिए वैष्णो देवी पिंडी स्वरूप दर्शन भी उपलब्ध। गुफा में अपना सहयोग देने वाले श्री हनुमान मंदिर सेवादार समिति के संरक्षक पूजारी रुपेश शर्मा जी अध्यक्ष समीर बत्तरा सदस्य गण शिवम कश्यप पियूष रावत प्रेम गुप्ता स्वयं सैनी श्रवण कुमार राज मारुति महेश्वरी श्रुति बत्रा वाणी बत्रा कोमल सपड़ा खुशी गुप्ता सहित भक्तों का सहयोग रहा।