बिल्सी क्षेत्र में सपा नेता योगेंद्र सिंह तोमर का तूफानी दौरा, ईद मिलन में लिया हिस्सा,गले मिलकर दी मुबारकबाद

WhatsApp Image 2026-03-21 at 4.34.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने आज तूफानी दौरा कर संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों और कस्बों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
अपने दौरे के दौरान ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर मिर्जापुर, सोहरा सहित कई गांवों में पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने बिल्सी नगर में आयोजित ईद मिलन समारोह में भाग लिया। यहां उन्होंने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
दौरे के दौरान क्षेत्र के कई स्थानों पर लोगों ने बिजली, सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याएं उठाईं। इस पर सपा नेता ने कहा कि जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा और हर संभव प्रयास कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights