उझानी :- मां कामाख्या शक्ति पीठ नवदुर्गा दरबार सिद्धधाम गढ़ीखानपुर पर 16बां वार्षिक महोत्सव आयोजन आज कलश यात्रा निकाल कर शुरू किया गया, डी जे बैंड बाजे के साथ महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ नगर भ्रमण कर सप्त कुंडीय चंडी विशाल यज्ञ वेद मंत्रों के साथ शुरू किया पू0 गुरु मां ने सभी को नवबर्ष की शुभकामनाएं दी कहा कि इस समय प्रकृति भी बदलाव करती है हमें नवरात्रों में माता की पूजा अर्चना करनी चाहिए सिद्ध दात्री सभी के मनोरथ पूर्ण करती है, मेला प्रबंधक नीरज चौहान ने बताया कि यज्ञ पूर्ण नवरात्रे प्रातः 7बजे से होगा , 23 तारीख से मेला रासलीला आदि का आयोजन होगा 26/3/2026चैत्र अष्टमी गुरुबार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि इसबार शोभ यात्रा की विशेष तैयारी की गई है , रीता चौहान, बीकेश राघव,साक्षी,आकांक्षा, रंजना, रजनी, नीलम, आदि महिलाओं ने सहभागिता की सोनू राघव, मयंक , मृत्युंजय, सुनील, रवेंद्र , जयविन्द, अनुराग, विनीत, तरुण, रामफल, आदि उपस्थित रहे ! सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हल्का इंचार्ज भूरे सिंह के साथ पुलिस की विशेष व्यवस्था रही !