अगर आज ईद का चांद नज़र आया तो कल ईद

WhatsApp Image 2026-03-18 at 7.19.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार चांद के दीदार के बाद 20 मार्च या 21 मार्च को मनाया जाएगा। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां ने बताया कि आज ईद का चांद देखने का एहतमाम किया जायेगा। अगर आसमान में चांद नज़र आ जाता है या फिर शरई शहादत कहीं से मिलती है तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। और चांद नहीं नज़र पर 20 मार्च को रमज़ान का आखिरी जुमा मानते हुए जुमा तुल विदा की नमाज़ अदा की जाएगी और ईद उल फितर का त्यौहार 21 मार्च शनिवार को मनाया जाएगा। ईदगाह समेत सभी प्रमुख दरगाहों,ख़ानक़ाहों व मस्जिदों की इन्तेज़ामिया कमेटी ने ईद की नमाज़ का वक़्त मुकर्रर कर दिया है। मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े दस(10.30) बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले बाजार सन्दल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद व साहूकारा की मदीना मस्जिद में सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर नमाज़ अदा की जाएगी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में ग्यारह(11.00) नमाज़ अदा की जायेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

7.00 चौकी चौराहा मस्जिद, शहामत गंज अखाड़े वाली मस्जिद।

7.30 दरगाह शाह शराफ़त अली मियां, कांकर टोला की छः मीनार मस्जिद,खन्नू मोहल्ला की अबू बक्र मस्जिद,कटरा मानराय की यतीम खाना मस्जिद।

7.45 एजाज़ नगर की मौला अली मस्जिद।

8.00 सुभाष नगर की साबरी मस्जिद, सूफी टोला की हाजी काले खान मस्जिद,छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद,कटकुइयां की पतंग शाह मस्जिद,बांसमंडी की जन्नतुल फिरदौस मस्जिद,एजाज़ नगर गौटिया पुरानी मस्जिद।

8.15 शाहमत गंज स्थित खानकाहे वामिकिया।

8.30 दरगाह बशीर मियां, जसोली की पीराशाह मस्जिद,कांकर टोला की जहान खान मस्जिद,पीलीभीत रोड की गार्डन सिटी मस्जिद,बानखाने की खुदा बक्श मस्जिद,कटघर की हरे मीनार मस्जिद,बांसमंडी की गरीब नवाज़ मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,शादी महल पुराना शहर की बुद्ध वाली मस्जिद,तिलियापुर की ईदगाह,किला न्यू कटघर की सकलैनी मस्जिद,कैंट की हाथी खाना मस्जिद।

8.45 गली मनिहारान कुतुबखाना की क़ादरी मस्जिद,जखीरे की दुलिया वाली मस्जिद, इज़्ज़त नगर की रोड नंबर एक वाली मस्जिद।

9.00 सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद,रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,मलूकपुर की मुफ्ती ए आज़म मस्जिद,कुतुबखाने की सुनहरी मस्जिद,कोहाड़ापीर की खान बहादुर खान मस्जिद,मधुवन टाकीज के बराबर मकबरे वाली मस्जिद,नगर निगम की फिरदौसिया मस्जिद,कंघी टोला की नूरी मस्जिद, साहूकारा की रेहानी मस्जिद।

9.30 किला की जामा मस्जिद,खानकाह ए नियाज़िया,दरगाह शाहदाना वली,गढ़ैया की नूरी मस्जिद।

10.00 बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, कुतुबखाने चौराहे वाली मस्जिद।

10.30 गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद।

11.00 दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights