बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना भोजीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निर्माण को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम भूरा, अस्सी डग आउट के पास बड़ा बाईपास, थाना भोजीपुरा क्षेत्र में गुलाम साबिर पुत्र शेर बहादुर खां द्वारा लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भूतल पर हॉल का निर्माण कराया गया था। यह निर्माण बिना बरेली विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के कराया गया था। इस पर उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बीडीए की टीम ने निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी और प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।