बदायूं में एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ,भव्य उद्घाटन किया गया

WhatsApp Image 2026-03-13 at 5.44.47 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बरेली मंडल के द्वारा बदायूं में किया गया एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

निजी क्षेत्र में स्थापित एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग केंद्र बिल्सी रोड का उद्घाटन कमल गुप्ता उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र एवं पंकज सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी बरेली के द्वारा किया गया।
जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चालकों को तैयार करने के उद्देश्य से सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आमजन को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित ड्राइविंग का परीक्षण/प्रशिक्षण प्रदान करना है।
इस अवसर पर कमल गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस ट्रेनिंग सेंटर में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा के मानकों, आपातकालीन परिस्थितियों में वाहन संचालन, वाहन की मूलभूत तकनीकी जानकारी तथा पर्यावरण अनुकूल ड्राइविंग के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में आधुनिक सिमुलेटर, व्यावहारिक ड्राइविंग अभ्यास तथा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सहायता से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी कमल गुप्ता अप परिवहन आयुक्त के द्वारा घोषणा की गई की 16 मार्च से समस्त ड्राइविंग टेस्ट के परीक्षण सेंसर युक्त ड्राइविंग ट्रैक पर ही लिए जाएंगे मैन्युअल रूप से कोई भी टेस्ट नहीं लिया जाएगा।
एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, माल/यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी एवं संचालक मयंक के साथ-साथ समस्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्टाफ एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights