त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन गांठें बंधन, प्राथमिक उपचार सिखाया

WhatsApp Image 2026-03-09 at 4.57.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । कंपोजिट विद्यालय असरासी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का दूसरे दिन गांठें बंधन, प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से ले जाने की तकनीकें सिखाईं।आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीकों के साथ ही विभिन्न प्रकार की गांठें व बंधन, तंबू निर्माण सिखाया। बच्चों ने गगन चुंबी मीनारें बनाईं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण पाल शाक्य ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और समाज सेवा की भावना का विकास हो रही है। बच्चे देश के श्रेष्ठ नागरिक बन रहे हैं। स्काउट संस्था के पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है, जो हमें कम साधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखा रही है। उन्होंने बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने, राहत एवं बचाव कार्यों की ट्रेनिंग दी।


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी अथाह शक्ति को राष्ट्रहित में लगाएं। प्रधानाध्यापक डा. जुगल किशोर ने बच्चों को तंबू निर्माण, जंगलों में झोपड़ी तैयार करना और सीमित संसाधनों में जीवन जीने की कला का महत्व बताया। इस मौके पर शिक्षिका बलगा इंटल सुमन, रूबी शर्मा, सरिता देवी, महफूज हुसैन, अजीम खान आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights