बदायूं क्लब क्रिकेट इलेवन ने मैच जीता,पत्रकार इलेवन रहा उपविजेता,खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
बदायूं। बदायूं क्लब द्वारा आज क्लब प्रांगण में स्व. बाबूराम माहेश्वरी स्मृति मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों और पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री मैच का भरपूर आनंद लिया। सभी ने टीम इंडिया की विजय की कामना की, प्रातः 6 बजे प्रारम्भ हुये मैच का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु ने स्व. बाबूराम माहेश्वरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, उन्होंने इस मैच के आयोजन के लिए क्लब एवं पदाधिकारियों की सराहना करते हुये कहा, क्लब निरन्तर सक्रियता से सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा जनपद में कार्य कर रहा है, जो संस्था की उत्कृष्टता का परिचायक है, उन्होंने पदाधिकारियों की मेहनत के लिए विशेष बधाई दी, और वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के जीतने की कामना की,

मैच के प्रमुख हीरो अक्षज रस्तोगी रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी, गेन्दबाजी और फील्डिंग से अपनी टीम को जीत दिलाई। पत्रकार इलेवन के कप्तान अंकित गुप्ता एवं बदायूं क्लब इलेवन के कप्तान डॉ अक्षत अशेष ने टास किया जिसमें अंकित गुप्ता ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पत्रकार इलेवन के गेंदबाज राजीव, समीर सक्सेना, कुलदीप शर्मा, अमित शर्मा और अंकित गुप्ता ने सधी गेन्दबाजी की किन्तु बदायूं क्लब इलेवन के बल्लेबाजों ने निर्धारित 15 ओवर में शानदार प्रदर्शन कर 174 का मजबूत स्कोर खड़ा किया हर्षित सक्सेना ने शानदार 45 रन नावाद, अक्षज रस्तोगी के बेहतरीन 36 रन, ईशान के तेज 22 की बदौलत टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, पत्रकार इलेवन की ओर से समीर, ऋषि, अमित, राजीव, कुलदीप ने एक एक विकेट लिया l 175 रन का लक्ष्य लेकर उतरी टीम पत्रकार इलेवन पहाड़ जैसे स्कोर को पूरा करने में असफल रही और निर्धारित 15 ओवर में 121 रन ही बना सकी, पत्रकार इलेवन की ओर से समीर, राजीव, विवेक खुराना और अमित ही अच्छे रन बना पाए शेष असफल रहे, बदायूं क्लब की शानदार गेन्दबाजी में नितिन अग्रवाल, नमन रस्तोगी, अक्षज रस्तोगी, रूपेंदर लाम्बा ने प्रमुख रोल रहा। मैच के अन्त में पुरस्कार समारोह मे क्लब के उपाध्यक्ष डॉ एस के गुप्ता ने इस मैच के सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाडियों, अम्पायर व सहयोगियों को सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अक्षज रस्तोगी को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हर्षित सक्सेना , सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नितिन अग्रवाल, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार कुलदीप शर्मा एवं खेल भावना का पुरुस्कार समीर सक्सेना को प्राप्त हुआ। मैच में अम्पायर संतोश शर्मा रहे। इस अवसर पर मैच में वरिष्ठ पत्रकार सुशील ढींगरा, शैलेन्द्र शुक्ला, अमित पाण्डेय, शरद शखधार, ऋषिदेव गंगवार, राहुल सक्सेना, राजकमल गुप्ता, हरीश कुमार, दिनेश गुप्ता, चितरंजन सिंह, विशाल साहू, सुमित श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना एवं क्लब सदस्यों परविंदर सिंह दुआ, मनोज रस्तोगी, प्रदीप शर्मा, डॉ. आदित्यहरी गुप्ता, क्षितिज शंखधार, आदित्य श्रोत्रिय, सुमित मिश्रा, सार्थक सक्सेना, आगम अशेष रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। मैच की कमेन्टरी श्री रविन्द्र मोहन सक्सेना एवं संचालन सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने किया। उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता ने अन्त में सभी का आभार व्यक्त किया।













































































