उझानी । कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी देवेंद्र पुत्र भूरे राठौर की पत्नी उर्मिला 35 बर्ष, अपने तीन बच्चों सहित लापता हो गई। देवेंद्र ने कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया है। जानकारी के अनुसार देवेन्द्र राठौर दिल्ली में रहकर बेलदारी करता है। होली का त्योहार मनाने पत्नी व चार बच्चों संग गांव नसरुल्ला पुर आया। बीते दिवस पत्नी उर्मिला,अपनी बेटी प्रियंका 10,अंश 7 व राधिका 5 बर्ष के साथ गायब हो गई। देवेंद्र ने बताया कि नाते-रिश्तेदारों के मालूम कर लिया कहीं भी कोई जानकारी ना मिलने पर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पत्नी व बच्चों की खोजबीन करने की गुहार लगाई है।