टेट अनिवार्यता के विरोध में यूटा के बैनर तले निकाला मशाल जुलूस
बरेली। टेट की अनिवार्यता के विरोध में शनिवार को यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर की उपस्थिति और मार्गदर्शन में यूटा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व टेट की अनिवार्यता के विरोध में सैंकड़ो शिक्षकों नें विशाल मशाल जुलूस निकाला l मशाल जुलूस शील चौराहा राजेंद्र नगर से चल कर शहीद स्मारक सलेक्शन पॉइंट टावर पर समाप्त हुआ l
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर नें कहाँ कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती हैl आज उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे अनुभवी शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा(टेट) की अनिवार्यता थोपना उनके स्वाभिमान और संघर्षपूर्ण सेवाकाल का अपमान है।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह नें कहाँ की यूटा बरेली का टेट के खिलाफ स्पष्ट विरोध है क्योंकि अनुभव ही सबसे बड़ी परीक्षा जिन शिक्षकों ने 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा की नींव मजबूत की, आज उनकी योग्यता को एक ‘पात्रता परीक्षा’ की कसौटी पर कसना न्यायसंगत नहीं है।
नियमों का उल्लंघन: नियुक्ति के समय जो अर्हता तय थी, सेवा के बीच में नए नियम लागू करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।
वरिष्ठता का सम्मान: अनुभवी शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बजाय, विभाग को उनकी सेवा निरंतरता और पदोन्नति पर ध्यान देना चाहिए।
बेसिक शिक्षा की रीढ़: हम वो शिक्षक हैं जिन्होंने शून्य से शिखर तक छात्रों को पहुँचाया है। हमें परीक्षा के भय में डालकर शिक्षा की गुणवत्ता नहीं सुधारी जा सकती।
”शिक्षक को कलम पकड़ानी चाहिए, तनाव नहीं!”
हमारी मांग है कि
शासन और प्रशासन से यूटा बरेली पुरजोर मांग करता है कि पुराने शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से तत्काल मुक्त किया जाए और उनके भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जाए।
एकजुट रहें, सुरक्षित रहें!
मशाल जुलूस में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महिला शिक्षक संघ, विशिष्ट बी. टी. सी.अटेवा, एसोसिएशन,एस सी एस टी एसोसिएशन, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, के. सी. पटेल,जितेंद्र पाल सिंह, हरीश बाबू, हेमंत कुमार, राज पल्याल, प्रवेश यादव, डॉ योगेश शर्मा, मानवेन्द्र यादव, गुर्जर, सुनील शर्मा, सतेंद्र पाल सिंह, रमेश मौर्या, रवि कुमार सिंह, वीरेंद्र गंगवार, अभिषेक सिंह, अर्पण आर्य, पुष्पेंद्र गंगवार, सुनील कोली विनोद सिंह,देवराज भारती, हेमंत मौर्या,राजेश कुमार सिंह,कमल भारती, अमर गौतम, अंकित कुमार, रीटा बत्रा, राखी गंगवार,प्रीती सिंह, सपना राजपूत, जसवीर, पवन सागर, धर्मेंद्र गंगवार, सुरेंद्र पाल सिंह,प्रभाकर, सत्यवीर सिंह, वैशाली राघव, श्रवण पटेल, प्रदीप सिंह यादव, सूर्या पुष्कर,जय सिंह,राखी सक्सेना, संजय सिंह,प्रकाश चंद्र गुप्ता, ललित मोहन, शेर सिंह,मुनीश कटियार, पुष्पराज सिंह, पवन सागर,करुणाकर वर्मा, अरविंद चौधरी धर्मवाती, अंजू टमटा,कंचनलाता, नीतू चौधरी, हीरकली, मीना भटनागर, मीनू कश्यप, शकुंतला, पूनममिश्रा, सीमा राठौर,, प्रिया रस्तोगी, पुष्पा कटियार, गायत्री, नीता सक्सेना, विद्या गंगवार, राशि, अनीता, प्रीती सिंह, आलम, अर्चना सिंह, कमला,छत्रपाल,विजय, धीरज, गिरजेश, देवेंद्र गंगवार, अजय, ऋतु मिश्रा, मोनिका गुप्ता, मोनिका सागर, अंजलि, सतीश कनोजिया आदि मौजूद थे।













































































