बदायूँ। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम द्वारा आज जनपद में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाते एवं वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 79 चालान की कारवाही की गई साथ ही 08 ओवरलोड भारी वाहनों के चालान कर 4 वाहन सीज किए गए जिनके द्वारा ₹1.97 लाख प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया, सभी जन सामान्य से अपील की जाती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें,तेज गति एवं नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें, समय से फिटनेस कराते रहे।