लखनऊ। गोमती ग्रीन में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में प्रबुद्ध समाज की उपस्थिति में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से सनातन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण सामाजिक एकता एवं सेवा कार्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन•युवाओं को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने एवं “सनातन धर्म मंच” भारतीय सनातन परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं जागरूकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने पर विचार किया गया। चर्चा में “धर्मो रक्षति रक्षितः” के नारे के साथ समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार किया गया। दीपक के होली गीतों और सामूहिक भजन ने उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बैठक में वीएस शुक्ला, विनोद कुमार तिवारी, अरविंद तिवारी, अनुराग पांडेय, रविंद्र नाथ राय, जेपी सिंह, रवि शुक्ला, राकेश शुक्ला, उपेंद्र उपाध्याय, डाक्टर आलोक पांडेय, पवन पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, डाक्टर रोहिताश, शशांक मिश्रा सहित प्रबुद्ध समाज से जुड़े निवासी गण उपस्थित रहे।