मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Rajasthan

राजस्थान–जयपुर में नमाज के दौरान दीवार गिरी, 12 युवक मलबे में दबे; 6 की हालत गंभीर

March 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जयपुर। भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में नमाज के दौरान अचानक एक दीवार गिरने से 12 युवक मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत राहत व बचाव कार्य में जुट गए और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए Kanwatia Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद छह युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए Sawai Man Singh Hospital (एसएमएस अस्पताल) रेफर कर दिया गया। यहां इन घायलों का इलाज जारी है।

गंभीर रूप से घायल लोगों में रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शी फैजान ने बताया कि नमाज अदा करने के बाद वह बाहर आ रहा था। उसी समय कुछ बच्चे दीवार के पास खड़े थे और कुछ महिलाएं नीचे बैठी हुई थीं। अचानक दीवार का आधा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे बच्चे और महिलाएं मलबे के नीचे दब गए। हालांकि हादसे के बाद वहां भगदड़ नहीं मची और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मिलकर घायलों को मलबे से बाहर निकालना शुरू कर दिया। उस समय मस्जिद परिसर में करीब एक हजार लोग मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है और राहत व बचाव कार्य में संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights