बरेली। गुलाबराय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित ऐतिहासिक होली मिलाप मेले में बरेली के प्राचीन एवं भव्य बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा होली मिलाप शिविर लगाया गया। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि शिविर में बाबा त्रिवटीनाथ जी के आशीर्वाद स्वरूप दिव्य चंदन व प्रसाद बड़ी संख्या में भक्तों को वितरित किया गया। शिविर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बरेली सांसद छत्रपाल सिंह, आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे। मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, अनुपम कपूर व नवीन गोयल ने सभी का चंदन लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भक्तों को मंदिर में नवनिर्मित जगदजननी मां भवानी के अलौकिक भवन के बारे में भी जानकारी दी गई। मेले के दौरान शिविर पर प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी