बिसौली में गुरूवार शाम दो सड़क हादसे,दो की मौत,तीन घायल! परिजनों में मचा कोहराम।

WhatsApp Image 2026-03-06 at 5.20.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कोतवाली बिसौली थाना क्षेत्र में गुरूवार देरशाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस हादसों की जांच में जुटी हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आमने-सामने भिडीं दो बाइक युवक की मौत-:
पहला हादसा बिसौली-आंवला रोड़ पर गांव पैगा भीकमपुर के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में 28 वर्षिय शरण सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी सरोरी थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि शरण सिंह अपनी ममेरी बहन के घर गांव नूरपुर पिनौनी जाने चे लिए घर से निकले थे। लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए शरण सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बिलखते हुए कहती रहीं कि अभी शादी को पांच साल ही हुए थे और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। अब उनका पालन-पोषण कौन करेगा। यह दर्दनाक मंजर देखकर मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गईं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,दो गंभीर-:

दूसरा हादसा भी बिसौली थाना क्षेत्र के गांव रानेट गोविंदपुर के पास हुआ। यहां एक बाइक पर सवार तीन लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक पुत्र कालीचरण निवासी गांव सुरपुर थाना धनारी जिला संभल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निहाल सिंह निवासी अल्लैदासपुर थाना जिला अलीगढ और अवधेश निवासी परौली थाना बिल्सी,बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।

पुलिस जांच में जुटी-:

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश भी की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights