बरेली।मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में बुधवार को पॉलीथीन हटाओ थैला अपनाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत सैकड़ों कपड़े के थैले वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने बांटे। वर्ष भर पर्यावरण सुरक्षा के लिए बेहतर काम करने के लिए क्लब के सदस्य जितेन्द्र कुमार सक्सेना,अरुणा सिन्हा और ए. एस. अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप हार, शाल और स्मृति चिन्ह क्लब के संरक्षक डा. अरुण कुमार,मेयर डॉ. उमेश गौतम,सांसद छत्रपाल सिंह और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में महासचिव प्रदीप माधवार, सत्येन्द्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना,प्रीति सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सीए राजेन विद्यार्थी,मुकेश सक्सेना, अनिल गुप्ता,सुनील कुमार शर्मा,राहुल शर्मा,शकुन सक्सेना,अभय सिंह भटनागर,रश्मि सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,सीए अखिल रस्तोगी,ए. एल.गुप्ता, कुसुम गुप्ता, वेद प्रकाश सक्सेना, , नरेंद्र कोहली,गंगा राम पाल,संदीप अग्रवाल,मंजू लता,मधुरिमा,राजीव काका,ब्रजेश कुमार,सुरेश बाबू मिश्रा और निर्भय सक्सेना,सुरेश रस्तोगी मौजूद रहे।