बदायूं क्लब में फाग उत्सव में होली के विविध रंग बरसे, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
बदायूँ। बदायूं क्लब, बदायूं में कल रात फाग उत्सव आयोजन में होली के रंग बरसे, कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि प्रमोद शर्मा ,गोपाल रस्तोगी, विनय वैश्य, कमल आहूजा, मनीष आनंद आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की।

इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सभी का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकार रवि प्रकाश डान्स ग्रुप द्वारा गणेश वन्दना पर कलाकारों ने प्रस्तुती दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होली की बधाई देते हुये कहा, बदायूं क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे त्यौहारों पर ये आयोजन जो समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर है। जो निसंदेह प्रशंसनीय है। जिसके लिए डा अक्षत अशेष और पूरी टीम बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। रिचा अशेष द्वारा हास्य परिहास से पूर्ण फनी गेम खिलाए जिसमें सदस्यों ने सहभागिता की, संस्कृति विभाग के कलाकारों ने होली पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया, महारास, डांडिया, राजस्थान, हरियाणवी लोक नृत्य और अंत में फ़ूलों की होली में सभी सदस्य रंग मय हो गए, कलाकारों के नृत्य प्रस्तुति सें समां बांध दिया, मिमिकरी कलाकार दीपक ठाकुर ने फ़िल्मी कलाकारों कि मिमिकरी से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में क्लब सदस्य विशाल शर्मा और प्रशांत दीक्षित ने होली के गीत और अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया, फूलों की होली में नृत्य में साथ महिला सदस्यों ने जम कर सबको गुलाल लगा कर बधाई दी, सचिव डॉ अक्षत अशेष ने सबको गुलाल लगा बधाई दी। रंगारंग कार्यक्रम में पूरा पाण्डाल फागमय हो गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दौला, क्लब पदाधिकारी , सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, संजय रस्तोगी, सहित सदस्य अजय पाल गुप्ता, वीरेंद्र ढींगरा, रमेश गुप्ता, ज्ञानानंद पाण्डेय, नीरज रस्तोगी, शरद रस्तोगी, सुधांशु शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रशांत कोहली, वेद त्रिवेदी, संजीव सक्सेना, डॉ शैलेन्द्र कबीर, उपेंद्र गुप्ता, तन्मय रस्तोगी, विकास आहूजा, नितिन वैश्य, नरेश शंखधार, सुमित मिश्रा, परविन्दर सिंह दुआ, राजीव शर्मा, वरुण आहूजा, मयूर गुप्ता, सौरभ शंखधार, नवनीत प्रताप सिंह, अमित पाठक, अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना और अनमोल आहूजा ने किया एवं आभार सचिव अक्षत अशेष ने किया।













































































