कैरियर ड्रीमर्स कोचिंग के चार विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की
बदायूँ। शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। 27 फरवरी को जारी हुए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के परिणामों में करियर ड्रीमर्स के 4 छात्रों ने अपना परचम लहराया है।शहर की मशहूर कोचिंग ‘करियर ड्रीमर्स’ के चार बच्चों ने AISSEE यानी की ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास कर ली है, जिन छात्रों ने यह सफलता हासिल की है, उनके नाम हैं- बिनावर से आशीष गुप्ता, बदायूं से-पहल शर्मा, आर्यन सक्सेना एवं एकांश यादव।एक ही बैच से चार बच्चों के सफल होने पर संस्थान के शिक्षकों और छात्रों एवं परिवार जनों में जश्न और उत्साह का माहौल है। बहुत ही कम समय में करियर ड्रीमर्स बना सफलता की गारंटी।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी इसी कोचिंग के दो छात्रों ने यूपी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की थी। पूरे प्रदेश में यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी मात्र दो स्कूलों का संचालन करती है, जिनमें से एक गोरखपुर में ” यूपी सैनिक स्कूल गोरखपुर ” और दूसरा लखनऊ का ” कैप्टन मनोज पांडे यूपी सैनिक स्कूल लखनऊ ” है। वर्तमान में करियर ड्रीमर्स जिले की एकमात्र ऐसी संस्था है जो सैनिक स्कूल, RIMC, RMS और NDA की विशेष तैयारी करवा रही है।भविष्य के बारे में बात करते हुए संस्थान के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि संस्था आगामी नए सत्र से NEET, IIT, NDA एवं मर्चेंट नेवी की तैयारी के लिए भी प्रोग्राम लॉन्च करने जा रही है।

इसके लिए कोटा एवं देहरादून की एक मशहूर कोचिंग संस्थान से वार्ता अंतिम चरण में है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान इस वर्ष कक्षा 9वीं और 10वीं से ही NEET, IIT और NDA की तैयारी करवा रहा है, जिस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। गौरव शर्मा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह भी दावा किया है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 12वीं का जिला टॉपर भी उन्हीं के संस्थान से होगा। करियर ड्रीमर्स की इस उपलब्धि पर शहरवासियों ने बधाई दी है और आगे भी इसी तरह की सफलता की कामना की है।













































































