बरेली। बरेली के थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार, आठ प्लास्टिक कैन, प्लास्टिक पाइप और हेक्सा ब्लेड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना में मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त तनवीर पुत्र मकसूद निवासी जिसौली, थाना किला, बरेली है। उसे कार संख्या UP14 BV 0581 के साथ पकड़ा गया, जिसमें आठ प्लास्टिक कैन रखे थे। एक कैन में लगभग दो लीटर ट्रांसफार्मर तेल पाया गया। घटना 28 फरवरी की है, जब सूचना मिली कि रामगंगा नगर कॉलोनी सेक्टर-06 में दो युवक ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर रहे हैं। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी तौफीक पुत्र अतीक निवासी शीशगढ़ फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर से तेल निकाल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया। तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। तनवीर के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रप्रकाश शुक्ल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल ।