बरेली। बजरंग दल की प्रांत बैठक केशव कृपा संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की व्यापक योजना पर चर्चा की गई तथा संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणाएं भी की गईं। क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का प्रत्येक आयाम महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता को जो भी दायित्व दिया जाए, उसे इस प्रकार निभाना चाहिए कि उसकी गरिमा और बढ़े। उन्होंने कहा कि समाज बजरंग दल से समस्याओं के समाधान की अपेक्षा रखता है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की मजबूती के लिए व्यक्तिगत लक्ष्य भी तय करना चाहिए। युवाओं की एक व्यापक सूची संगठन के पास होना आवश्यक है। बैठक को प्रांत मंत्री अनुज सिंह, प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार एवं प्रांत संयोजक केवलानंद दिग्विजय नाथ तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विभाग व महानगर स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।