बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत पदाधिकारीगण बरेली लाल फाटक स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंची और वृद्धजनों के बीच रंग गुलाल, गुजिया मिष्ठान, के साथ होली मनाई और माता-पिता तुल्य बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया मानव सेवा संस्थान का कर्तव्य ही मानव सेवा करना है उसी श्रेणी में आज संस्थान अपनी कार्यकारिणी के साथ होली मनाने आई और पवित्र पावन होली के पर्व कों वृद्धो की सेवा में उन में खुशी उत्पन्न करने को रंग गुलाल और गुजिया मिष्ठान के साथ होली मनाई और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया उन वृद्धो में भी आज होली का पर्व मनाकर एक अद्भुत सी खुशी की लहर दौड़ गई सभी ने हर्षोल्लास के साथ रंग बिरंगी होली मनाई इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र बाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राजीव आनंद बिट्टू, एवं वृद्ध आश्रम में उपस्थित वृद्धजन,और स्टाफ मौजूद रहा