शरई मालदार मुसलमान पर ज़कात फ़र्ज़। अदा करने में न करे देरी:अहसन मियां

WhatsApp Image 2026-02-28 at 8.28.55 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। पाक माह रमज़ान का आज दूसरा दूसरा जुमा और नौवां रोज़ा था। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र पुराना शहर,किला,जखीरा,जसोली,बाकर गंज,हुसैन बाग, आज़म नगर आदि में सुबह से ही रोज़ेदार नमाज़ की तैयारियो में लगे रहे। जुमा की मुख्य नमाज़ किला की शाही जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे (1.30 बजे) अदा की गई। यहाँ भारी संख्या में नमाज़ियों ने शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम की इमामत में नमाज़-ए-जुमा अदा किया। इसके अलावा शहर की सभी प्रमुख दरगाहों,खानकाहों व मस्जिदों में दोपहर साढ़े बारह बजे से नमाज़ अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ।
दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां समेत सभी खानदान के बुजुर्गों ने सबसे आखिर में दोपहर तीन बजे रज़ा मस्जिद में नमाज़ अदा की। मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने पहले ख़ुत्बा पढ़ा इसके बाद नमाज़ अदा कराई। सभी के लिए खुसूसी दुआ की। यहाँ भी बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने नमाज़ अदा कर दरगाह पर हाज़िरी दी। नमाज़-ए-जुमा अदा करने के बाद दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि इस्लाम के पांच स्तंभ में एक ज़कात भी शामिल है। शरई मालदार मुसलमानों पर अल्लाह ने ज़कात फ़र्ज़ की है। उन्होंने मुसलमानों से जल्द से जल्द ज़कात व सदका ए फित्र की रकम अदा करने को कहा। ताकि ज़कात के मुस्तहिक लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सके। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों व परेशान हाल लोगों की मदद करने का नाम और बंदों को अल्लाह से सीधे जुड़ाव का महीना रमज़ान है। इसलिए इस माह में वो जरूरतमंद रिश्तेदार,पड़ोसी जो किसी से मांगते भी नहीं लेकिन बेहद मजबूर और जरूरतमंद होते है उनका खास ख्याल रखे।इसके अलावा शहर की सभी मस्जिदों के इमामों ने ख़ुत्बे से पहले रोज़ा,नमाज़ व कुरान व ज़कात पर रौशनी डाली। दरगाह ताजुशशरिया,ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,दरगाह शाह शराफ़त अली मियां,दरगाह शाहदाना वली,दरगाह वली मियां,दरगाह बशीर मियां,दरगाह वामिक मियां,सिविल लाइन्स की नौमहला मस्जिद,जसोली की पीराशाह मस्जिद,कचहरी वाली मस्जिद,आजम नगर की हरी मस्जिद,पुराना शहर की मिर्जाई मसजिद,नूरानी मस्जिद,हबीबिया,मस्जिद बीबी जी आदि में भी बड़ी तादात में नमाज़ियों ने जुमा की नमाज़ अदा कर अल्लाह की बारगाह में दुआ की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights