सपा सांसद आदित्य यादव ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया,भाजपा पर हमला बोला
बदायू। सपा सांसद आदित्य यादव ने आज अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं के अंतर्गत गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। दौरे की शुरुआत बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर बबराला परिसर से हुई, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, रोजगार के अवसर, औद्योगिक गतिविधियों तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने सांसद जी के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

इसके पश्चात सांसद सप्तऋषि साधू मढ़ी आश्रम पहुंचे और संतों से आशीर्वाद लिया। आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव, आध्यात्मिक मूल्यों और जनकल्याण के महत्व पर विचार-विमर्श हुआ। स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने सांसद का स्वागत करते हुए क्षेत्र की प्रगति व शांति के लिए सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।
इसके उपरांत दौरे माननीय सांसद जी ने ग्राम ईसमपुर डांडा पहुंचे, जहां प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू भैया के आवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। ग्राम ईसमपुर डांडा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने लोकतंत्र में मतदाता के अधिकारों की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट उसकी आवाज है। हम सबको सतर्क रहना होगा। बीजेपी वाले प्रक्रिया में गड़बड़ी कर हमारा-आपका वोट काटना चाहते हैं। हमें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की जांच, बूथ स्तर की तैयारियों और जन-जागरूकता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। इसे साथ – साथ जनसभा में क्षेत्रीय विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़क, सिंचाई तथा किसानों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। माननीय सांसद जी ने कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। अपने संबोधन में माननीय सांसद जी ने वर्ष 2027 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, विकास और समावेशी राजनीति के एजेंडे के साथ समाजवादी पार्टी को सशक्त करना समय की मांग है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विकास कार्यों, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप वितरण जैसी योजनाओं को रेखांकित किया। अंत में माननीय सांसद जी ने कहा कि हम सब को मिलकर 2027 में यूपी में पीडीए की सरकार बनाना हैं और माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है दौरे के अंत में माननीय सांसद जी ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में सहभाग किया। इस अवसर पर श्री प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू भैया (पूर्व मंत्री/विधायक), श्री असगर अली, श्री राजेश यादव (पूर्व विधायक), कृष्ण मुरारी शंखधार, पीयूष रंजन, अमित यादव लड्डन मियां, अशोक यादव सहित कई प्रमुख लोग व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













































































