बरेली। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर के प्राचीन एवं भव्य परिसर में नव निर्मित जगजननि माँ भवानी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रद्धा और वैदिक विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि 18 फरवरी को पुष्पाधिवास दिवस पूजन सम्पन्न हुआ, जिसमें माँ भवानी के स्वरूप को एक दिन के लिए गुलाब, डैलिया सहित विविध पुष्पों से अलंकृत कर विराजित किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे अनुष्ठान में नित्य श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, पूजन तथा भजन-कीर्तन हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत माँ भवानी की आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। आगे की रूपरेखा के अनुसार 19 फरवरी को प्रातः 8:30 बजे मिष्ठान्नाधिवास पूजन तथा 11 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर समिति ने बरेली के सभी श्रद्धालुओं से 20 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 8:30 से 11:30 बजे तथा सायं 6 से 9 बजे तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। आज के आयोजन में मंदिर सेवा समिति के प्रताप चन्द्र सेठ सहित पूनम सेठ, नूतन सेठ, सुभाष मेहरा, हरिओम अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल और नवीन गोयल का विशेष सहयोग