वजीरगंज पर थाना दिवस व समाधान दिवस हुआ,जनता की समस्याओं को सुना, शिकायतों का निस्तारण

WhatsApp Image 2026-02-14 at 4.04.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। थाना दिवस/ समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । एसपी देहात ने थाना दिवस / समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बिसौली पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि,रमजान एवं होली के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी का आयोजन किया गया । बैठक में आपसी सौहार्द,शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया तथा सभी से त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights